How to USE or ADD CUSTOM DOMAIN With BLOGGER?
यूँ तो ब्लॉगर पर डोमेन लगाने के लिए गूगल सर्च पर कई लेख मिल जायेंगे और गूगल ब्लॉगर भी इस विषय में पूरा सहायक लेख उपलब्ध करवाता है किंतु फिर मैंने अनुभव किया है जिन ब्लॉगों से डोमेन जोड़े गये हैं उनमें से 60% ब्लॉग पर डोमेन लगाने की आधी प्रक्रिया अपनायी गयी है। जिससे उनके ब्लॉग पर 40% पाठक ठीक से पहुँच नहीं पाते हैं। मैं समझ नहीं पाया कि यह अंग्रेजी भाषा से दूरी की वजह से है या डोमेन लगाने की जल्दबाजी के कारण। ख़ैर कारण कुछ भी हो इससे डोमेन ख़रीदने का प्रयोजन अधूरा ही रह जाता है। आइए इस लेख में हिंदी भाषा में ब्लॉगर पर डोमेन लगाने की प्रक्रिया को समझें। सबसे पहले आप एक डोमेन ख़रीदिए। उसके बाद नीचे दी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़कर अपनाइए।
Objectives of the article
- Adding a Custom Domain Name to Blogger blogs
- Resolve unfixed issue of Naked Domain
ब्लॉगर पर डोमेन लगाने के लिए दो बातें प्रमुख हैं जिनके अंतर्गत आपको अपने DNS Management Panel में नीचे सुझाए काम ज़रूर करने होते हैं।
- CNAME बनाना
- A-Records जोड़ना
अधिकतर ब्लॉगर CNAME तो बना लेते हैं किंतु A-Records नहीं जोड़ते हैं जिससे उनके ब्लॉग को बिना CNAME के खोलने पर नीचे दिये स्क्रीनशॉट की तरह 404 Error संदेश प्राप्त होता है। जैसा मैंने बताया कि 40% लोग आजकल आपके ब्लॉग को Naked Domain यानि example.com टाइप करके खोलते हैं जिससे आपका ब्लॉग स्वत: 'www' जोड़कर नहीं खुलता है।
Most people want to add a custom domain name to their blogs but they only create one CName and forget to create four A-records that's why their 40% blog traffic get decreased.
![]() |
Unfixed Naked Domain 404 Error |
Use a custom domain name on Blogger blogs
यदि आप चाहते हैं कि आपका ब्लॉग डोमेन लगाने की प्रक्रिया के दौरान बंद न रहे तो आपको नीचे बतायी गयी प्रक्रिया को पूरा अपनाने के बाद ही डोमेन को ब्लॉगर पर जोड़ना चाहिए।
आइए डोमेन जोड़ने की शुरुआत करते हैं -
- इसके लिए सबसे पहले Blogger Dashboard पर जाना चाहिए
- इसके बाद वह ब्लॉग चुनिए (Select Blog) जिस पर डोमेन लगाना है
- फिर Settings › Basic पर क्लिक कीजिए
- उसके बाद Publishing › Blog Address के अंतर्गत 'Add a custom domain' पर क्लिक कीजिए
- इसके बाद 'Switch to advanced settings' पर क्लिक कीजिए
- अब http:// के आगे दिये बॉक्स में अपने डोमेन को CNAME के साथ भरिए
- डोमेन पूरा लिख देने के बाद 'settings instructions' पर क्लिक कीजिए
- इसके बाद आप यदि 'top-level domain' यानि 'www.example.com' की भाँति डोमेन रखना चाहते हैं तो पहले Radio button पर क्लिक करें इसके अतिरिक्त किसी भी CNAME के लिए जैसे 'me.example.com' के लिए दूसरे Radio button पर क्लिक करें|
- इसके बाद आपको अपने DNS Management Panel में जाकर 2 CNAME बनाने होंगे - (नोट: दूसरा CNAME सभी डोमेन के लिए अगल-अलग होता है)
- CNAME बनाने का काम पूरा करने के बाद आपको 4 A-Records जोड़ने होंगे जो 4 अलग-अलग Google IP होती हैं।
- DNS Management Panel में 2 'CNAME' और 4 'A-Records' जोड़ दिये जाने के 1 घंटे के बाद अपने Blogger Dashboard से अपने Blog की Settings में जाकर अपना डोमेन जोड़िए और नीचे दिए Check Box [ Redirect example.com to www.example.com.] में क्लिक करके सेट कीजिए कि आपका ब्लॉग 'example.com' से 'www.example.com' पर स्वत: भेज दिया जाये और इस Setting को सहेज दीजिए।
Step 1. Select Blog to Use Custom Domain Name |
Step 2. Click +Add a custom domain |
Step 3. Click switch to advance settings if already have domain name |
Step 4. Add domain name as shown and Click on Settings instructions |
Step5. Select Top level domain if it's a first blog or have one blog |
Name/Label/Host | Destination/Target/Address/Points to |
---|---|
www | ghs.google.com |
DZJ6VPKIZZYP | gv-DFHRU4VH2CQH3CAXOIRSWJQHRLTJ65BR4LASVIGHBYKLZZRS6U6A.domainverify.googlehosted.com. |
Step 6. Create 2 CName Records as shown in figure |
Name/Label/Host | Destination/Target/Address/Points to |
---|---|
@ | 216.239.32.21 |
@ | 216.239.34.21 |
@ | 216.239.36.21 |
@ | 216.239.38.21 |
Sample Entries in DNS Management Panel |
Step 7. Finally Add Custom Domain, tick the check box and click Save button |
DNS Management Panel में किये गये परिवर्तनों को लागू होने में अधिकतम 48 घंटों का समय लगता है। इसलिए अगर आप डोमेन जोड़ रहे हैं और आपको 'Error 12' या 'Error 14' दिखायी दे तो आपको अगले कुछ घंटों में प्रयास करना चाहिए। यदि 48 घंटों के बाद भी आप डोमेन न लगा पायें तो किसी प्रोफ़ेशनल से मदद लीजिए।
ध्यान दीजिए यदि आप एक से अधिक ब्लॉग पर एक ही डोमेन के अलग-अलग CNAME प्रयोग कर रहे हैं तो इस Check box को सभी पर tick मत कीजिए। सिर्फ़ उस पर ही क्लिक कीजिए जिसपर Naked domain को ले जाना हो।
पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अपना लेने के बाद आपका ब्लॉग अब अपने डोमेन पर है। :)
Help Article:
How do I create a CNAME record for my custom domain? by Google
http://support.google.com/blogger/bin/answer.py?hl=en&answer=58317
Having trouble after Adding Custom Domain - Read this
http://www.techprevue.com/2012/12/blogger-custom-domain-problems-solutions.html
Related keywords:
CNAME (Child Name or Canonical Name), Naked Domain, Unfixed Naked Domain in Blogger, Use custom domain with Blogger, Blogger Custom Domain Error 12 and Error 14, Blogger DNS Management, A-Records for Blogger Custom Domain
Post a Comment