Top Commentators Widget in a New Design
आज ब्लॉगिंग में तरह तरह के ब्लॉग विजेट हैं जिनमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार प्रयोग कर रहे हैं। वरुण जो कि एक युवा ब्लॉगर हैं आज लगभग सभी ब्लॉगों पर कमेंट करके अपनी सक्रियता बनाये हुए हैं। उन्होंने मुझसे कुछ समय पहले अनुरोध किया कि मुझे अपने ब्लॉग पर Top Commentators या शीर्ष टिप्पणीकार जैसा कोई विजेट इस्तेमाल करना चाहिए ताकि ब्लॉग पर टिप्पणियाँ देने में सर्वाधिक सक्रिय कौन है यह पता चलते रहे। शायद वरुण और अन्य कई मित्र ये नहीं जानते कि DISQUS Comment System में 3 Tabs होती हैं, 1. Discussion 2. Community 3. My Disqus | जिसमें से Community tab के अंतर्गत Top Commenters का विकल्प होता है इसलिए मुझे इस विजेट की आवश्यकता कभी नहीं पड़ी [Ref. Image 1]। लेकिन मुद्दे की बात ये है कि ब्लॉगर पर ऐसा कोई विजेट ब्लॉगर द्वारा जारी नहीं किया गया है। यदि आप गूगल पर खोजें तो आपको कई प्रकार के शीर्ष टिप्पणीकार विजेट मिल सकते हैं। इन विजेट से प्रेरित होकर मैंने भी एक विजेट आपके लिए बनाया है जिसे आप पसंद करेंगे इस आशा से आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ। इसका नाम मैंने Top commentators के स्थान पर बदलकर Top Blog Reviewers Widget रखा है। इसे अपने ब्लॉग पर लगाना बेहद सरल है बस एक नया HTML/JavaScript गैजेट जोड़कर उसमें नीचे दिया गया कोड पेस्ट करके सहेज दीजिए। बस आपके ब्लॉग पर Top commentators विजेट दिखने लगेगा।
Ref. Image 1: DISQUS Top Commenters Options Under Community Tab |
Steps to Install Top commentators Widget
1. Blog's Dashboard › Select Blog › Layout › Add a Gadget › Add HTML/JavaScript Gadget › Paste Following Code › Save Gadget
<style>.tpc{margin:0;padding:0;position:relative}.tpc a{float:left;height:24px;line-height:24px; position:relative;font-size:12px; margin-bottom:9px;margin-left:20px;padding:0 10px 0 12px; background:#609;color:#fff;text-decoration:none;border-bottom-right-radius:4px;border-top-right-radius:4px}.tpc a:before{content:'';float:left;position:absolute;top:0;left:-12px; width:0;height:0;border-color:transparent #609 transparent transparent;border-style:solid;border-width:12px 12px 12px 0}.tpc a:after{content:'';position:absolute;top:10px;left:0;float:left; width:4px;height:4px;border-radius:2px;background:#fff;box-shadow:-1px -1px 2px #640076}</style>
<div class='tpc' style="text-align:justify;line-height:1.2;">
<script src="http://techprevue.googlecode.com/files/top-reviewers.js"></script>
<script src="http://pipes.yahoo.com/pipes/pipe.run?BlogAddress=http://vinayprajapati.blogspot.com&Excluded=Anonymous&Commentators=20&Order=alphabet&_callback=tPC&_id=2d43eed807c55ed7e3e2ee4dcc3278d0&_render=json"></script>
</div>
इस विजेट कोड में कुछ चीज़ें हैं जिनमें आपको अपने अनुसार परिवर्तन करना होगा -
BlogAddress=http://vinayprajapati.blogspot.com; इसे अपने ब्लॉग लिंक से बदलिए
Excluded=Anonymous,Vinay Prajapati; आप चाहें तो इस विजेट से अपना या किसी का भी नाम निकाल सकते हैं। बस अल्प विराम (Comma, ',') के साथ नाम जोड़ते जायें।
Commentators=20; आप यह संख्या बदलकर 0-100 के बीच कुछ भी रखिए। 20-30 के बीच की संख्या आदर्श है।
Order=alphabet; यह वैल्यू alphabet या frequency हो सकती है। 'alphabet' रखने पर यह नामों वर्णों के अनुसार दर्शाता है और 'frequency' रखने पर यह नामों को टिप्पणियों की संख्या के अनुसार दिखाता है।
इस सबके अतिरिक्त आप कोड में #609 Hexcode को बदलकर विजेट का रंग बदल सकते हैं जिससे आपको अपने ब्लॉग के रंग के अनुसार विजेट मिल जायेगा।
›› Know more interesting stuff about Blogger comment system
Post a Comment