Ads (728x90)

Latest Post

Kesehatan

Tips

मित्रों आपके ब्लॉगर कमेन्ट सिस्टम या टिप्पणी प्रबंधन (Advance Blogger Comment System and Management) से जुड़े कई प्रश्न लगातार मुझे प्राप्त हो रहे हैं| इसलिए मैंने सोचा क्यों न इसके लिए एक पोस्ट ही बना दी जाए ताकि सभी जिज्ञासु मित्रवर इससे लाभान्वित हो सकें| इस पोस्ट में मैं ब्लॉगर कमेन्ट सेटिंग (Comment Settings) से जुड़ी सभी बातों को इसमें शामिल करने की कोशिश करूँगा|

ब्लॉगर कमेंट सेटिंग को पूर्णत: समझने के लिए पहले अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड (Blogger Dashboard) पर जाएँ और ब्लॉग की सेटिंग टैब (Blog's Setting Tab) पर जाकर पोस्ट्स एंड कमेंट्स (Posts and comments) पर क्लिक कीजिए| अब कमेंट्स (Comments) की सेटिंग पर जाइए| इसके लिए नीचे दिए चित्र में चरण १ और चरण २ (Step 1 and Step 2) देखिए|

Advance Blogger Comment System Management - Part 1
ब्लॉगर कमेन्ट सिस्टम या टिप्पणी प्रबंधन | Advance Blogger Comment System and Management

Comment Location: कमेंट फॉर्म के प्रकार


अब हम सबसे पहले कमेन्ट लोकेशन (Comment Location) पर विचार करेंगे| ब्लॉगर पर कमेन्ट लोकेशन 3 प्रकार की होती हैं:

1. एम्बेडेड (Embedded) 2. फुल पेज (Full Page) 3. पॉपअप विंडो (Popup Window)

1. एम्बेडेड कमेंट फॉर्म (Embedded Comment Form)

कमेन्ट लोकेशन 'एम्बेडेड (Embedded)' आपके ब्लॉग पर कैसी दिखेगी यह नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है| इस लोकेशन का लाभ यह है कि टिप्पणी देने वाले को कमेंट लिखने का फ़ार्म तुरंत दिख जाता है और उसे कमेंट करने के लिए किसी अन्य पेज के खुलने का इन्तिज़ार नहीं करना पड़ता है| इस सिस्टम के प्रयोग से टिप्पणी मिलने के संभावना सबसे अधिक रहती है| साथ ही साथ आप को इसे लोकेशन द्वारा प्रतियुत्तर (Reply) का नया विकल्प भी प्राप्त होता है|
Blogger Embedded Comment System
Blogger Embedded Comment Form

2. फुल पेज कमेंट फॉर्म (Full Page Comment Form)

कमेन्ट लोकेशन 'फुल पेज (Full Page)' आपके ब्लॉग पर कैसी दिखेगी यह नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है| इस कमेंट फॉर्म का प्रयोग करने पर आपके ब्लॉग पर टिप्पणी करने वाले टिप्पणी देने के लिए एक लिंक पर क्लिक करना होता है उसके बाद उसे कमेंट फॉर्म पर भेजा जाता है| यह फॉर्म ब्लॉगर पर पहले डिफ़ाल्ट फॉर्म हुआ करता था इसलिए बहुत से लोग अभी भी इसे ही प्रयोग करते हैं| व्यक्तिगत रूप से मुझे यह पसंद नहीं है और साथ इसे प्रयोग करने पर प्रतियुत्तर (Reply) का भी विकल्प उपलब्ध नहीं रहता है|

Blogger Full Page Comment Form
Blogger Full Page Comment Form

3. पॉपअप विंडो कमेंट फॉर्म (Popup Window Window Comment Form)

कमेन्ट लोकेशन 'पॉपअप विंडो (Popup Window)' आपके ब्लॉग पर कैसी दिखेगी यह नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है| इस कमेंट फॉर्म का प्रयोग करने पर टिप्पणी देने वाले को एक लिंक पर क्लिक करना होता है उसके बाद एक पॉपअप विंडो (Popup window) खुलती है जिसमें उसको टिप्पणी करने का विकल्प मिलता है| इसमें भी प्रतियुत्तर (Reply) देने का विकल्प उपलब्ध नहीं रहता है| इसके प्रयोग पर एक हानि (Demerit) और है कि बहुत लोग पॉपअप विज्ञापनों (Popup Ads Blocker) को रोकने वाली युक्तियाँ प्रयोग करते हैं जिसके कारण आपका फॉर्म ब्लॉक हो सकता है। यह भी आपके ब्लॉग पर कम टिप्पणी आने के अनेक कारणों में से एक कारण हो सकता है।

Blogger Popup Window Comment Form
Blogger Popup Window Comment Form

नोट: कमेंट लोकेशन (Comment Location) में हाइड विकल्प (Hide option) का चुनाव करने से आपके ब्लॉग पर कमेंट दिखने बंद हो जाते हैं|


Advance Blogger Comment System Management - Part 2
ब्लॉगर कमेन्ट सिस्टम या टिप्पणी प्रबंधन | Advance Blogger Comment System and Management

Who can comment? - टिप्पणी कौन कर सकता है?

'कमेंट लोकेशन' के बाद बात करते हैं कि आप अपने ब्लॉग पर कमेन्ट करने की अनुमति किसे देना चाहते हैं| इसके लिए आपके पास चार विकल्प (4 Options) हैं:

१. कोई भी (Anyone) २. पंजीकृत प्रयोगकर्ता (Registered Users - includes OpenID) ३. गूगल प्रयोगकर्ता (User with Google Accounts) ४. ब्लॉग सदस्य (Only members of this blog )

इसमें से किसी एक विकल्प को अपनी आवश्यकतानुसार चुनिए| इसमें बाद में बदलाव संभव है| उपरोक्त कमेंट फॉर्म चित्रों (Comment form images) में कोई भी (Anyone) अनुमतियाँ दिखायी गयी है। जिसके अंतर्गत अंजान टिप्पणी करने वालों (Anonymous) और 'नाम और ब्लॉग पते (Name and URL)' वाले टिप्पणीकर्ताओं को अनुमतियाँ दी जाती हैं।

Comment Moderation: टिप्पणी निरीक्षण

'कमेंट लोकेशन' और 'कौन टिप्पणी दे सकता है' के बाद अब कमेंट माडरेशन (Comment Moderation) की बात करते हैं| कमेंट माडरेशन (Comment Moderation) में आपके 3 विकल्प (3 Options) हैं:

१. सदैव (Always) २. कभी-कभी (Sometimes) ३. कभी नहीं (Never)

१. सदैव (Always) - आपके ब्लॉग पर प्रकाशित होने से पूर्व हर टिप्पणी माडरेशन (Comment Moderation) के लिए रोक ली जायेगी| ब्लॉग मालिक (Blog Owner) हरेक टिप्पणी को निरीक्षण के बाद प्राकशित करेगा|
२. कभी-कभी (Sometimes) - इस विकल्प में आप जितने दिन तय कर देंगे उतने दिन तक टिप्पणी बिना माडरेशन के प्रकाशित हो जायेगी किन्तु निश्चित समय बाद; उदाहरण १५ दिन बाद; की गयी टिप्पणियाँ माडरेशन के लिए रोक ली जायेंगी| यह एक बीच का उपाय है, स्पैम से बचने के लिए यह विकल्प बहुत ही बेहतर रहता है।
३. कभी नहीं (Never) - सभी की गयी टिप्पणियाँ बिना निरीक्षण किये तुरंत ही प्रकाशित कर दी जायेंगी।

Word Verification: CAPTCHA - शब्द पुष्टीकरण

इसके बाद एक महत्वपूर्ण विकल्प की बारी आती है जिसे सक्षम (Active) करना या न करना आपका निर्णय है| इसे सक्षम करना ब्लॉग पर स्पैम से बचने के लिए आवश्यक होता है किन्तु हिन्दी ब्लॉगों पर अभी इसका खुलकर इसका प्रयोग नहीं हो रहा है क्योंकि भई टिप्पणियाँ ज़रूरी हैं और यह टिप्पणी करने वालों को बिलकुल पसंद नहीं है| आप ठीक समझ रहे हैं मैं वर्ड वेरीफिकेशन या कैपचा (Word Verification or CAPTCHA) की बात कर रहा हूँ|

यदि आप नहीं जानते कि वर्ड वेरीफिकेशन या कैपचा (Word Verification or CAPTCHA) क्या है, तो इसे नीचे चित्र में दर्शाया गया है| यह वह कोड है जिसे टिप्पणी करने वाले को टिप्पणी प्रकाशित होने से पूर्व भरना पड़ता है| इसका विकास स्पैम कमेंट (Spam comments) से आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है| लेकिन भारत में यह अभी उतना प्रचलन में नहीं है| इसको बंद रखना या सक्षम करना आपका अपना निर्णय होना चाहिए|

Blogger Word Verification - Captcha
Blogger Word Verification - Captcha

Show Backlinks - बैकलिक्स को दर्शाना

यह वह लिंक हैं जिनपर आपके ब्लॉग या ब्लॉग पोस्टों की चर्चा की गयी है। बैकलिंक (Backlinks) आपके ब्लॉग की गूगल पेज रैंक (Google) बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं इसलिए इस विकल्प को सदैव सक्षम (Always active) रखें| इसके लिए सेटिंग में इसे सदैव 'Show' रखें।

Comment Form Message - कमेंट फॉर्म संदेश

कमेंट फॉर्म संदेश (Comment Form Message) एक महत्वपूर्ण और काम का विकल्प है जिसके द्वारा आप कमेंट करने वाले से कोई भी अनुग्रह या संदेश (Request or message) साझा कर सकते हैं| यह सदैव ही कमेंट फॉर्म के ऊपर (Above comment form) दिखता रहता है।

नोट: ऊपर सभी कमेंट फार्म में यह 'Comment Form Message' और 'Who can comment?' यह विकल्प दर्शाया गया है|

इतना सब कर लेने के बाद आप सभी बदलावों को सहेज दें| इसके लिए आपको ऊपर दायीं ओर (Right side) दिख रहे बटन 'Save Settings' पर क्लिक करना होगा| इसे नीचे चित्र में प्रदर्शित किया गया है।


ब्लॉगर से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
ब्लॉगर कमेंट से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Post a Comment